असम के रंगापाड़ा में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की चुनावी सभा

असम चुनावी सभा को झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने किया संबोधित

मधुपुर. झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने असम के रंगापाड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित ठाकुरबाड़ी मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि जनहित, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व गरीबों के उत्थान हमेशा झामुमो करती है. उन्होंने जनता से अपील किया कि वे तीर-धनुष के निशान पर मतदान कर इस परिवर्तन की लड़ाई को और अधिक सशक्त बनाये. उन्होंने कहा कि यह केवल जनसमर्थन नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रचंड आंधी है. जनता का अटूट विश्वास और दृढ़ संकल्प है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यही जनसैलाब ऐतिहासिक जीत में परिवर्तित होगा. यही जनता का विश्वास, जनता का प्रण और बदलाव का आगाज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >