झारखंड के IAS मंजूनाथ भंजत्री पर प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

सांसद डॉ निशिकांत ने आरोप लगाया है कि डीआरडीओ के जिस प्रतिबंधित क्षेत्र में डीसी ने प्रवेश किया था, वहां जाने की अनुमति पीएमओ से ही मिल सकती है.

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में जीरो एफआइआर के आधार पर 11 महीने बाद निवर्तमान डीसी मंजूनाथ भजंत्री के विरुद्ध कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दरअसल, तीन सितंबर 2022 को सांसद डॉ दुबे ने दिल्ली में तत्कालीन डीसी के विरुद्ध शिकायत की थी. वही जीरो एफआइआर बुधवार को कुंडा थाने में विधिवत दर्ज कर ली गयी.

सांसद ने तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट, देवघर एयरपोर्ट स्थित डीआरडीओ के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत व अवैध रूप से प्रवेश करने, सांसद को साजिश के तहत फंसाने, सांसद को जान मारने की धमकी देने, एयरपोर्ट के अधिकारी पर अपने रसूख का धौंस दिखाने, सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

सांसद डॉ निशिकांत ने आरोप लगाया है कि डीआरडीओ के जिस प्रतिबंधित क्षेत्र में डीसी ने प्रवेश किया था, वहां जाने की अनुमति पीएमओ से ही मिल सकती है. जब एयरपोर्ट के निदेशक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने उन पर धौंस जमाया. सांसद ने श्री भजंत्री पर झारखंड पुलिस को उकसाने का भी आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >