देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
Chief Electoral Officer Deoghar Visit: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार के देवघर आगमन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत करते हुए जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी भी साझा की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी तैयारियां की गई हैं.
बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया विशेष प्रशिक्षण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज मंगलवार को देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं BLO सुपरवाइजरों के लिए आयोजित विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने फील्ड स्तर के अधिकारियों से सीधा संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण और फॉर्म प्रोसेसिंग से जुड़ी उनकी सभी शंकाओं और तकनीकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया.
शाम को दुमका में होगी प्रमंडलीय समीक्षा बैठक
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को वे दुमका में एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर आयोजित प्रमंडलीय बैठक में शामिल होंगे, जहां निर्वाचन कार्यों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले
यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड
