झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में मना महिला दिवस

मधुपुर के जगदीशपुर स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिसर में शनिवार को महिला दिवस मनाया गया.

मधुपुर. प्रखंड के जगदीशपुर स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिसर में शनिवार को महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार महिला दिवस के बारे में जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से क्षेत्र के महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बैंक हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार है. इन क्षेत्रों में गरीबी दूर करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध करा छोटे-छोटे घरेलू व्यवसाय करने के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची से आये क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मी कुमारी ने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रीय बैंकों के हर संभव महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया. मौके पर मुख्य शाखा के बबीता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >