प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ के चकाई मोड़ पर ऑटो व टोटो खड़े रहने के कारण सोमवार को घंटों सड़क जाम रहा. इस कारण करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गयी. इससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम रहने के कारण राहगीरों व आम लोग समेत जसीडीह स्टेशन जाने वाले यात्रियों व लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह को ऑटो व टोटो चालक मोड़ पर वाहन लगा कर सवारी बैठा रहे थे. इससे सुबह नौ बजे अचानक बड़े व छोटे वाहनों की संख्या बढ़ गयी. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और सड़क जाम हो गया. जाम रहने के कारण आम लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई. जाम के कारण गाड़ियां रेंगते रहे. इसके बाद लोगों ने जाम की सूचना थाना को दी. सूचना पाकर जसीडीह थाना से एएसआई लक्ष्मण तुरी जवान के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया. इधर, शाम करीब छह बजे भी चकाई मोड़ पर जाम की स्थिति रही. हाइलाइट्स चकाई मोड़ पर खड़े ऑटो व टोटो बन रहे जाम का कारण
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
