Deoghar News : श्रावणी मेले से पहले बनेगी जसीडीह सिनेमा हॉल सड़क, विभाग ने करायी मापी

पथ निर्माण विभाग द्वारा जसीडीह सिनेमा हॉल रोड की उपेक्षा किये जाने का समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने श्रावणी मेला से पहले इस सड़क को बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है.

संवाददाता, देवघर : पथ निर्माण विभाग द्वारा जसीडीह सिनेमा हॉल रोड की उपेक्षा किये जाने का समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने श्रावणी मेला से पहले इस सड़क को बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है. पथ निर्माण विभाग की टीम ने जसीडीह सिनेमा हॉल रोड से ऑटो स्टैंड चौराहा तक सड़क की मापी की. मापी कर इस रोड का मजबूतीकरण के साथ-साथ कालीकरण का प्राक्कलन तैयार किया गया. कार्यपालक अभियंता के स्तर से प्राक्कलन की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग के सचिव को भेजा गया. विभाग के अनुसार श्रावणी मेला स्पेशल योजना में इस सड़क को शामिल कर लिया गया है. मई माह के अंत तक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर कर जून से इस सड़क का कार्य चालू कर दिया जायेगा. श्रावणी मेला के पहले सड़क पूरी तरह बना दिये जाने की तैयारी है. पिछले पांच वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. पक्की सड़क पूरी तरह कच्ची सड़क के रूप में बदल गयी है तथा लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है. पहली बार पीडब्ल्यूडी ने 10 वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >