मधुपुर… स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने की तीन नर्सिंग होम की जांच

मधुपुर. सिविल सर्जन द्वारा गठित पांच सदस्यीय स्वास्थ्य जांच टीम ने जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ अभय यादव के नेतृत्व में बुधवार को मधुपुर में संचालित तीन निजी नर्सिंग होम की जांच की.

मधुपुर. सिविल सर्जन द्वारा गठित पांच सदस्यीय स्वास्थ्य जांच टीम ने जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ अभय यादव के नेतृत्व में बुधवार को मधुपुर में संचालित तीन निजी नर्सिंग होम की जांच की. इस दौरान टीम के द्वारा अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्था के संबंध में अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों से जानकारी ली. अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल से संबंधित सभी कागजातों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मेडिसिन चार्ट, शुल्क तालिका को अस्पताल परिसर में लगाने का निर्देश दिया. शहर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल व बंगाल नर्सिंग होम के संचालक को कागजात दुरुस्त कर जिले में जमा करने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि दो दिन का समय दिया गया है, वह अपनी कमियों को पूरा कर लें. इसके अलावा अनुराग हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया. साथ ही लाइफ लाइन व बंगाल नर्सिंग होम में डॉक्टर की भी कमी पायी गयी. दोनों जगह एक-एक डॉक्टर मिले. अस्पतालों में अनट्रेंड स्टाफ मिले. साफ सफाई भी नहीं दिखी. कागजातों में त्रुटि पायी गयी है. मौके पर झासा सचिव डॉ प्रभात रंजन, आईएमए सचिव डॉ. गौरी शंकर, जिला नोडल पदाधिकारी आयुष्मान डॉ. शरद कुमार, समरेश कुमार सिंह. जिला कार्यक्रम प्रबंधक बचनदेव यादव, मिलन कुमार, नीरज कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pramod kumar

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >