राहत कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार आयोजित

मधुपुर. शहर के बड़बाद स्थित राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन मधुपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

मधुपुर. शहर के बड़बाद स्थित राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन मधुपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष शबाना खातून ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत है. मौके पर उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपने योगदान व अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही. साथ ही सभी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी. मौके पर कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका विषय समाज में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका था. जिसमें सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही. मौके पर महाविद्यालय के व्याख्याता व शिक्षककर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >