योजनाओं का लाभ लेकर आमदनी बढ़ायें किसान : कृषि निदेशक

कृषि विभाग के निदेशक विकास कुमार रविवार को देवघर प्रखंड के टाभाघाट गांव पहुंचे. उन्होंने गांव में इंटिग्रेटेड फार्मिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

प्रतिनिधि, जसीडीह : कृषि विभाग के निदेशक विकास कुमार रविवार को देवघर प्रखंड के टाभाघाट गांव पहुंचे. उन्होंने गांव में इंटिग्रेटेड फार्मिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने किसानों के साथ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया. इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी यशराज, सभी प्रखंडों के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व उप परियोजना निदेशक आत्मा के साथ बैठक की. टाभाघाट गांव स्थित कृषक पाठशाला में आत्मा व कृषि विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रहा है. बैठक में निदेशक ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं. सभी लोग नौकरी नही कर सकते हैं, लेकिन स्वरोजगार व खेती में दूसरे को भी रोजगार देने का कार्य कर सकते हैं. अधिक से अधिक किसानों को किसान समृद्धि योजना में सोलर आधारित पंप सेट उपलब्ध करायें, जिससे किसान डीजल व पेट्रोल तथा बिजली की खपत को कम कर अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं. सरकार की ओर से किसान समृद्धि योजना के तहत 90 फीसदी अनुदान पर दो एचपी का पानी मोटर दिया जायेगा. जिले में 350 किसानों को पंपसेट देने का लक्ष्य दिया गया है. पहले आने वाले किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग करने वाले किसानों को चिन्हित कर उन्हें अधिक से अधिक उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ देने का कार्य करें. टाभाघाट में धर्मेंद्र देव के इंटीग्रेटेड फार्मिंग में मछली पालन, मुर्गी पालन, बटेर पालन, कुकुट पालन, बकरी पालन, पशुपालन के साथ-साथ अन्य कृषि कार्य किये जा रहा है, जो बहुत अच्छा कार्य है. इस दौरान 20 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण किया गया. इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी यशराज, आत्मा के उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय, उप परियोजना निदेशक गिरिडीह राकेश कुमार, संजय कुमार मंडल, शशांक शेखर, अजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रामाधार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार कुशवाहा, प्रशांत कुमार तिवारी, ऋषिकेश राय, रक्षा कुमारी, सुषमा कुमारी, गौतम कुमार, संजय कुमार, हरे राम शर्मा, राजेश कुमार झा, धर्मेंद्र देव, चंद्रशेखर सिंह, सत्यजीत महापात्रा आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स कृषि निदेशक ने देवघर के टाभाघाट गांव में इंटिग्रेटेड फार्मिंग का किया निरीक्षण, बैठक भी की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >