सिविल सर्जन ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, एक चिकित्सक व दो स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण

सीएस ने उपाधीक्षक से ब्लड इतेजाम की ली जानकारी

मधुपुर. जिले के सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एक चिकित्सक व दो स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिला. इसके बाद उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया. सिविल सर्जन ने अनुमंडलीय अस्पताल में बने ब्लड स्टोरेज यूनिट का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि रक्त भंडारण इकाई का अनुज्ञप्ति नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल से प्राप्त है. पूर्व में ब्लड स्टोरेज यूनिट मशीन खराब हो गया था, उसका रिप्लेसमेंट हो गया है. नए ब्लड स्टोरेज मशीन इंस्टॉल करा दिया गया है. होली से पूर्व यह चालू हो जायेगा. अब मधुपुर के जरूरतमंद मरीजों को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सकेगा. सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक को ब्लड स्टोरेज सेंटर का संचालन प्रारंभ करने के पूर्व सभी इक्विपमेंट का कैलिब्रेशन करने का निर्देश दिया. मौके पर उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि भंडारण इकाई में 35 दिन तक रक्त को संग्रह कर रखा जा सकता है. जिस भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होगी वह डोनर के द्वारा रक्त उपलब्ध कराकर निशुल्क ब्लड ले सकते है. केवल थैलेसीमिया के मरीज को डोनर की आवश्यकता नहीं होगी. ब्लड देने वाले व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर नि: शुल्क ब्लड स्टोरेज यूनिट से 1 यूनिट ब्लड मिल जाएगा. अब मधुपुर के लोगों को आकस्मिक स्थिति में रक्त के लिए देवघर का दौर नहीं लगाना पड़ेगा. होली के पूर्व ब्लड स्टोरेज यूनिट को चालू कर दिया जायेगा. सिविल सर्जन ने अस्पताल रखरखाव योजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया. इसके पश्चात उन्होंने एमटीसी, इमरजेंसी, वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न विभाग का जायजा लिया. जिसमें कार्यों की प्रगति देख संतोष जताया. मौके पर डॉ. नील कमल भारद्वाज, डा. इकबाल खान समेत चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >