सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडाकोली पंचायत के असहना गांव निवासी बिशम्भर मंडल के 24 वर्ष पुत्र वर्षीय बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. घटना की सूचना पर घर कोहराम मच गया. श्रवण कुमार की रविवार को आकस्मिक मौत हो गयी. वह भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. परिजनों के अनुसार श्रवण कुछ दिन पहले घर आया था. युवक रात को खाना खाकर कमरा में सोया सुबह युवक को मृत देख परिवार में मातम छा गया. वहीं, घटना की खबर सुनकर अगल-बगल दर्जनों लोग जमा हो गये. युवक की आकस्मिक मौत से माता पिता और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, माता पिता एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर विधायक उदय शंकर सिंह ऊर्फ चुन्ना सिंह, मुखिया प्रमोद राय, पूर्व मुखिया दिलीप मंडल, समाज सेवी संजय मंडल समेत अन्य अन्य पहुंचे और दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
