देवीपुर : नाले में ट्रक फंसने से लगा जाम

सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह गांव की घटना

देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह गांव में एक ट्रक का चक्का नाले में फंसने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन प्रभावित हो गया. दरअसल, सत्संग-भिरखीबाद मार्ग पर नावाडीह गांव के पास आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है. इस मार्ग की सड़क पहले से ही संकरी है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित होता है और थोड़ी सी भी रुकावट से जाम लग जाता है. बताया गया कि नावाडीह रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं किया गया है. इसके कारण एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों, स्कूली बच्चों, राहगीरों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ओवरब्रिज को जल्द से जल्द चालू कर दिया जाए, तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है. आम जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज को शीघ्र चालू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >