मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ैई जंगल में पहली बार ग्रामीणों को हिरण का झुंड नजर आया है. हिरण कहां से बुढ़ैई के जंगल में पहुंचा, यह किसी को पता नहीं है. सोमवार को तीन हिरण एक साथ ग्रामीणों ने देखा. इस संबंध में सलैया निवासी मंसूर आलम ने बताया कि वे लोग प्रत्येक दिन के तरह सुबह घूमने के लिए जंगल की तरफ जा रहे थे. इसी क्रम में पहरदाहा जोरिया पर बने पुल के निकट एक-एक कर तीन हिरण सड़क पार कर बुढ़ैई जंगल में चला गया. बताया कि कई और भी हिरण झुंड में हो सकता है. ग्रामीणों ने हिरण की तस्वीर भी लिया. मामले की जानकारी होने के बाद दर्जनों अन्य ग्रामीण भी हिरण को देखने पहुंचे, लेकिन हिरण का झुंड नजर नहीं आया. बताया जाता है कि बुढ़ैई का जंगल व पहाड़ी इलाका काफी दूर तक फैला हुआ है. यह विशालकाय जंगल बुढ़ैई से जमुआ होते हुए बिहार के जमुई जिले तक फैला हुआ है. जिसमें कई पहाड़ शृंखला और सखुआ का घना जंगल है. बताया जाता है कि दशकों बाद ग्रामीणों ने इस तरह का वन्य जीव देखा है. हालांकि इस संबंध में स्थानीय वन विभाग के संपर्क करने पर बताया कि इस तरह की सूचना उनलोगों के पास ग्रामीणों द्वारा अब तक नहीं दिया है.
बुढ़ैई के घने जंगल में दिखा हिरणों का झुंड, ग्रामीणों में कौतूहल
बुढ़ैई के जंगल में पहली बार नजर आया हिरण का झुंड
