खरीफ कार्यशाला में किसानों को कम वर्षा व आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गयी जानकारी

मधुपुर ब्लॉक कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की संभावित स्थिति, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वीरेंद्र साहू, जनसेवक सायंतनी घोष और गिरीश हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने कहा कि वैज्ञानिक अनुमानों के अनुसार इस वर्ष खरीफ मौसम में 30 से 35 प्रतिशत तक कम वर्षा की संभावना है. ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने किसानों को कम अवधि की फसल प्रजाति चयन करने की सलाह दी गयी ताकि कम बारिश में उत्पादन प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि खेतों में बिचड़े (नर्सरी) तैयार कर समय पर रोपाई करना लाभकारी रहेगा. शशांक शेखर ने कहा कि बीज बोने से पहले उसका उपचार अनिवार्य है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती और उत्पादन बढ़ता है. बीज उपचार से उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा सकती है. कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप सेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया. किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं. उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी ताकि किसान बागवानी और वैकल्पिक आय बढ़ा सकें. एग्री क्लीनिक मधुपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को नियमित मिट्टी जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया. कृषि क्लीनिक के समन्वयक अभिषेक कुमार ने बताया कि समय-समय पर मिट्टी जांच से उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होता है. साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने की सलाह दी गयी. किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड समेत बैंक ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई. किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया गया है. मौके पर रंजीत कुमार सिंह, जियाउल अंसारी, सीताराम, अरुण पांडे, निर्मल कुमार दास, सफीक अंसारी, ब्रह्मदेव वर्मा, शाकिब खान, अमित कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार, ताजुद्दीन शेख, मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे. — मधुपुर ब्लॉक कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >