पीवीजीटी गांवों में मनरेगा योजनाओं को धरातल पर उतारें: बीडीओ

पीवीजीटी गांवों में मनरेगा योजनाओं को धरातल पर उतारें: बीडीओ

प्रतिनिधि, बरहरवा बरहरवा – प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बीडीओ ने पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रखंड में मानव दिवस सृजन की गतिविधियाँ बेहतर हैं. बिरसा हरित ग्राम योजना में 2025-26 के लिए 846 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें 150 एकड़ पर कार्य चल रहा है. जल-नल योजना के लाभार्थियों को सोक पिट भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, 164 लोगों को सौ दिनों का रोजगार प्रदान किया गया है. बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि पीवीजीटी गांव सिरासिन, मिर्जापुर, बेलपहाड़ी, और बड़ा सोनाकर में मनरेगा योजनाओं पर बेहतर कार्य सुनिश्चित करें और शीघ्र ही योजना बनाकर कार्य प्रारंभ करें. मौके पर बीपीआरओ अरुण कुमार साहा, मनरेगा बीपीओ विजय कुमार, जेनी विभा किस्कु, रोजगार सेवक संदीप कुमार, मोहम्मद अब्दुल्ला ,मोहम्मद मिजान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >