चितरा में फल-फूल रहा है अवैध कोयले का कारोबार

चितरा कोलियरी क्षेत्र में इनदिनों अवैध कोयला का कारोबार

चितरा. चितरा कोलियरी क्षेत्र में इनदिनों अवैध कोयला का कारोबार फल-फूल रहा है. बुधवार को कोलियरी के खून खदान से कुछ दूरी पर पलमा पंचायत स्थित प्लांट के निकट जंगल-झाड़ी में अवैध रूप से कोयला डिपो का मामला उजागर किया है. बताया जाता है कि शाम से लेकर देर रात तक खून खदान के कोल डंप से कोयला चोरी किया जाता है. जिसे अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता है. इसके बाद तस्करों द्वारा उक्त कोयला को खरीद लेते हैं. फिर ऊंची कीमत पर बेचा जाता है. वहीं, चितरा कोलियरी में कोयला चोरी रोकने के लिए कार्यरत ईसीएल सिक्योरिटी व सीआईएसएफ की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा करती है. हालांकि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इसीएल सिक्योरिटी, सीआइएसएफ व चितरा पुलिस द्वारा छापेमारी की जाती है. बताया जाता है कि कोलियरी व सरकार को कोयला चोरी होने से राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >