करौं. जैक की ओर से संचालित मैट्रिक परीक्षा केंद्र उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बसकुपी का बीडीओ हरि उरांव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान अंग्रेजी की परीक्षा प्रथम पाली में शांतिपूर्ण संपन्न हुई. कुल 202 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. एक अनुपस्थित पाया गया. मौके पर केंद्राधीक्षक डॉ इंदू कुमारी, उप केंद्राधीक्षक पंचानन मंडल, व्रजगृह में कुमार गौतम, चंद्रनाथ निषाद, संदीप विश्वास, लिपिक पिंटू कुमार तथा वीक्षक रेणु लकड़ा, नाइमूल हक़, रूपम, चौधरी मंडल, किशोर यादव, फाल्गुनी दास, सलीमुर रहमान, मैसेंजर सुशील कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
