स्वास्थ्य शिविर में 61 पहाड़िया मरीजों की हुई जांच

सारवां की कुशमाहा पंचायत के हेरलाडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के आदिम जनजाति गांव हेरलाडीह में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सीएचसी की ओर से जांच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन सीएचओ संतोष प्रमाणिक की देखरेख में किया गया. इस दौरान महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच हुई. वहीं, नि: शुल्क दवा का वितरण किया गया. इस संबंध में संतोष प्रमाणिक ने बताया कि शिविर में 25 लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग की गयी, ओपीडी में 21 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी, 15 लोग कोल्ड फीवर से ग्रसित थे, जिनकी जांच कर दवा दी गयी. कहा कि कुल 61 लोगों को शिविर में जांच की गयी. वहीं, बीडीओ रजनीश कुमार व बीएओ विजय कुमार देव शिविर की जांच के लिए पहुंचे. मौके पर उनलोगों द्वारा विभाग के कर्मियों को कई निर्देश दिया गया. उन्होंने बच्चों के बीच टॉफी व बिस्कुट का वितरण किया गया. उनलोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो अविलंब संपर्क करें समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >