विशेष ग्राम सभा में सड़क निर्माण पर बनी सहमति

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में नयी योजना चयन को लेकर ग्रामसभा आयोजित

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में नयी योजना चयन को लेकर शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड की पसिया पंचायत सचिवालय में मुखिया अजमेरी खातून की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई. इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत में वैसे गांव जहां योजनाओं का चयन आवश्यक है. इसके लिए वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर सहमति बनायी. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है. कहा कि पंचायत में अबुआ व पीएम आवास, सिंचाई कूप योजना, मिट्टी मोरम, सड़क निर्माण, पीसीसी पथ, मेढ़बंदी, डोभा समेत अन्य विकास योजनाओं को पंचायत में किये जाने पर सहमति बनी. मौके पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे. ————— पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >