आदिम जनजाति को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हुई विशेष ग्राम सभा

सोनारायठाढ़ी की महापुर पंचायत की मुखिया बहामुनि मुर्मू व बीडब्ल्यूओ की उपस्थिति में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया.

सोनारायठाढ़ी . प्रखंड क्षेत्र की महापुर पंचायत मुख्यालय में पंचायत की मुखिया बहामुनि मुर्मू व बीडब्ल्यूओ सुशील कुमार झा के नेतृत्व में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया, शिविर में महापुर पंचायत के मकरा, बाबनडीहा, पहरीडीह, मोहलबनी, बिंझा पंचायत के रायकुंड, सोलकटहरा, जरका-टू पंचायत के तीनघरा गांव के आदिम जनजाति समुदाय के लोगों ने शिविर में भाग लिया, जिसमें पेंशन के लिए तीन लाभुकों, उज्जवला योजना के लिए चार लाभुकों ने आवेदन दिया, राशन कार्ड में दो लाभुकों ने नाम जोड़ने, व पांच लाभुकों का आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया, दस लाभुकों का नया आधार कार्ड बनाया गया. वहीं 14 लाभुकों का आधार कार्ड अपडेट किया गया, कार्यक्रम को लेकर बीडब्ल्यूओ ने बताया की जिला प्रशासन के निर्देश पर आदिम जनजाति उत्कर्ष अभियान के तहत सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. ताकि आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके, साथ ही उनका सर्वांगीण विकास हो, शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समेत अन्य विभाग के कर्मी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >