पत्रकार सम्मान योजना चालू करे राज्य सरकार: शबाना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शबाना खातून रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं. उन्होंने राज्य में पत्रकार सम्मान योजना चालू करने की मांग की है.

मधुपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शबाना खातून रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं. उन्होंने राज्य में पत्रकार सम्मान योजना चालू करने की मांग की. 18 से 20 वर्ष की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना पास करने पर सीएम को बधाई दी. शबाना ने योजना में कई तरह की कमियों से महिलाओं को होने वाली परेशानी से भी अवगत कराया. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड के पत्रकारों के लिए भी सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों को टोल टैक्स फ्री करने, आवास योजना से जोड़ने, पत्रकार भविष्य निधि तथा पत्रकार परिवार कल्याण योजना की सुविधाएं देने की भी मांग सीएम के समक्ष रखीं. शबाना ने बताया कि सीएम ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >