शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमरो गांव के एक घर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया.

मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमरो गांव के टोला सियाटांड़ में रविवार की देर रात को गुरमा राउत के खपरैल के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. गांव के दर्जनों लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की, पर काबू नहीं पा सके. सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग बुझाया. गुरमा के अनुसार, घर में रखे तीन क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल आलू सहित प्याज़ और कपड़े-बर्तन जलकर नष्ट हो गये. उन्होंने करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >