Deoghar News : बाबा मंदिर में कड़ी धूप में घटी आम कतार, कूपन व्यवस्था का दिखा क्रेज

वैशाख मास की बगला अष्टमी के अवसर पर बाबा मंदिर में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, लेकिन कूपन व्यवस्था का क्रेज बरकरार दिखा.

संवाददाता, देवघर : वैशाख मास की बगला अष्टमी के अवसर पर बाबा मंदिर में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, लेकिन कूपन व्यवस्था का क्रेज बरकरार दिखा. जहां सामान्य कतार आधे से भी कम भरी नजर आयी, वहीं कूपन कतार के दोनों होल्डिंग प्वाइंट भक्तों से खचाखच भरे रहे. इसकी बड़ी वजह तेज धूप रही. संकल्प कराने के बाद मानसरोवर से होकर लंबी दूरी तय कर मंदिर तक पहुंचने से बचने के लिए श्रद्धालु कूपन व्यवस्था को प्राथमिकता देते दिखे. मंदिर परिसर में ही पुरोहितों के माध्यम से कूपन लेकर सीधे गर्भगृह तक पहुंचने की सुविधा ने भक्तों को राहत दी. हालांकि समय के लिहाज से दोनों कतारों में अधिक अंतर नहीं रहा. आम कतार से जलार्पण में करीब एक घंटे का समय लगा, तो कूपन की कतार में भी लगभग उतने ही समय में भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. पट बंद होने तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ समेत अन्य मंदिरों में जलार्पण किया. इनमें 4549 भक्तों ने कूपन व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >