महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मधुपुर : बापू की पुण्यतिथि पर गांधी और स्वराज कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी हेरिटेज मधुपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय झारखंड में गांधी व स्वराज कार्यक्रम शुक्रवार को शहर के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया. इस दौरान लोगों ने बापू के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए समाज में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के विकास में गांधीवादी विचारों और स्वराज की भूमिका को रेखांकित करने का प्रयास किया गया. मौके पर समाजकर्मी अरविंद कुमार, पर्यावरणविद घनश्याम, डॉ योगेंद्र, डॉ अलका, ललिता, श्रावणी, संजय शर्मा, अलाउद्दीन, कुंदन भगत, शमशेर, विजय, वीणा वर्मा, साल्गे मार्डी,ऐनी टुडू, पंकज पांडा, लुकमान, अबरार, जावेद, सीमांत, जमील, महानंद, अंकित वर्मा, प्रदीप कुमार, फातिमा कल्पना, संजय, अमित, तुहीन, मिनहाज आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बापू की पुण्यतिथि पर गांधी और स्वराज कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >