Deoghar News : दुकान वेरिफाई करने का दिया झांसा, कर ली 1.20 लाख की ठगी

जसीडीह थानांतर्गत कोठिया मोड़ के समीप रहने वाले एक व्यक्ति से 1.20 लाख की साइबर ठगी कर ली गयी.

वरीय संवाददाता, देवघर: जसीडीह थानांतर्गत कोठिया मोड़ के समीप रहकर सैलून चलाने वाले सीमावर्ती जमुई जिले के चकाई थानांतर्गत बसबुटी गांव निवासी सुनील ठाकुर ने 18 फरवरी को प्राइवेट बैंक से लोन लिया और अज्ञात मोबाइलधारक ने तीन दिनों बाद कॉल कर दुकान वेरिफाई करने का झांसा देकर उनके एकाउंट से 120000 रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में शिकायत देने मंगलवार दोपहर में पीड़ित सुनील साइबर थाना पहुंचा. उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को इंडसइंड बैंक से 130000 रुपये लोन लिया, जिसकी राशि एकाउंट में क्रेडिट भी हो गयी. उसने बताया वह कि-पैड मोबाइल चलाता है. दूसरे दिन अज्ञात नंबर से कॉल कर पहले पत्नी का नाम बताते हुए कहा कि दुकान के नाम पर लोन लिये हैं, इसलिए दुकान वेरिफाई करना है. व्हाट्सएप खोलने को कहा, तो उसने जवाब दिया कि उसके पास मल्टीमीडिया मोबाइल है ही नहीं. इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि किसी रिश्तेदार के मोबाइल में सिम कार्ड लगाकर व्हाट्सएप इंस्टॉल करें. सुनील ने भाई की मल्टीमीडिया मोबाइल लेकर अपना सिमकार्ड लगाया व व्हाट्सएप इंस्टॉल कराया. इसके बाद उसका आधार कार्ड, एटीएम सहित सारा डिटेल्स लेकर उक्त राशि की निकासी कर ली. आरोपित ने व्हाट्सएप पर प्रोफाइल फोटो में बैंक का लोगो लगा रखा था. मामले में साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >