Deoghar news : जमीन दिलाने के एवज में 31,00,000 लाख रुपये ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से गलत तरीके से जमीन दिखा कर 31 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि,जसीडीह . जसीडीह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से गलत तरीके से जमीन दिखा कर 31 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पीड़ित थाना क्षेत्र के सिमरिया मुहल्ला निवासी राजेश रंजन ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर दुमका जिला के दुमका थाना क्षेत्र के भागलपुर रोड हदहदिया पुल समीप निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में कहा कि वह अपने मित्र झौसागढ़ी निवासी सुजीत कुमार ठाकुर के साथ दुमका के काठीकुंड निवासी वृज बिहारी बाबू के माध्यम से धनबाद के गोविंदपुर कंगालो मौजा अवस्थित जमीन खरीद-बिक्री के लिए जितेंद्र कुमार गुप्ता से बात की थी, जो कंगालो मौजा में 273 व गोसाईंडीह मौजा में 71 डिसमिल जमीन है. सभी ने उक्त जमीन की दर दो लाख रुपये कट्ठा तय किया. इसके बाद पीड़ित व उसके मित्र ने जमीन के एवज में अलग-अलग चेक व एकाउंट के माध्यम से 31 लाख रुपये जितेंद्र कुमार गुप्ता को दिये. अग्रिम राशि भुगतान करने के बाद पीड़ित ने आरोपी से जमीन बिक्री के लिए एकरारनामा बनाने का अनुरोध किया तो टाल-मटोल कर पंजीकृत एकरारनामा करने से इंकार कर दिया और नोटरीकृत एकरारनामा के लिए दबाव बनाने लगा और मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया, जिस पर शक होने पर उसके दुमका स्थित आवास मिलने पहुंचा तो आरोपी घर से फरार हो गया और उसकी पत्नी गाली-गलौज कर केस में फसाने की धमकी देने लगी. आरोपी ने एक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर 31,00,000 रुपये ठग लिये. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >