Deoghar News : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी व मारपीट का आरोप, थाने में दी शिकायत

नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवक से पैसे की ठगी व मारपीट की घटना हुई है.

संवाददाता, देवघर : नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवक से पैसे की ठगी व मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में पीड़ित बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा गांव निवासी शंकर कुमार राय ने जसीडीह थाना में शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि छह माह पहले बिहार के दरभंगा जिला के एक व्यक्ति ने कोडरमा जिले के बरही स्थित एक कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कह कर 20,000 रुपये की मांग की थी. जहां पर शंकर अपने भाई श्रवण कुमार राय व सतीश कुमार राय के साथ पहुंचा और उक्त व्यक्ति के यूपीआइ में 60,000 रुपये दिये. उक्त कंपनी में छह माह काम करने के बाद पैसे की मांग की, तो पैसे देने से इंकार कर दिया और मारपीट कर जान मारने की धमकी दी. घटना के बाद ठगी के शिकार हुए आठ युवकों ने अपने परिजनों के साथ देवघर के रामपुर कॉलोनी पहुंच कर आरोपी की बाइक और मोबाइल लेकर जसीडीह थाना आ रहा था. इसी क्रम में चकाई मोड़ पर आरोपी अपने अन्य सहयोगी के साथ आया और पीड़ित को पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक और मोबाइल जब्त कर थाना ले गये. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >