Deoghar News : तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में मारी टक्कर, चार लोग घायल

नगर थाना क्षेत्र के हदहदिया पुल से बरमसिया जाने वाले मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से चार श्रद्धालु घायल हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के हदहदिया पुल से बरमसिया जाने वाले मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से चार श्रद्धालु घायल हो गये. दरअसल, सुपर्व स्कॉलर स्कूल के समीप तेज गति से जा रही एक अनियंत्रित बस ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया. हादसे में घायल एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को उठाकर सदर अस्पताल भेजा. हादसे के शिकार श्रद्धालु बिहार के पटना जिला अंतर्गत विक्रम के निवासी हैं. घायलों में ललिता पांडेय, बालक आदर्श नंदन, पिंकू राज एवं एक अन्य शामिल हैं. बताया गया कि सभी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने देवघर आये थे और लौटने के क्रम में जसीडीह रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना गश्ती दल एसआइ अरुणदत्त शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हाइलाइट्स सभी घायल पटना जिले के विक्रम के निवासी, पूजा के बाद ट्रेन पकड़ने जा रहे थे जसीडीह, तभी हुआ हादसा घटना को अंजाम देकर बस भाग निकला, जांच के लिये घटनास्थल पहुंची नगर थाने की पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >