सामूहिक वनभोज में पूर्ववर्ती छात्रों ने पुरानी यादों को किया ताजा

करौं: रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों ने किया सामूहिक वन भोज का आयोजन

करौं. स्थानीय रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों ने रविवार को सिकटिया डैम में एक सामूहिक वनभोज का आयोजन किया. इस मिलन समारोह में 1988 बैच के मैट्रिक पास हुए साथ शामिल हुए. जिनमें कई डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पारा शिक्षक एवं अन्य विभाग में कार्यरत में कार्य कर रहे हैं, साथी मौजूद रहे. इस दौरान सबसे पहले परिचय सत्र का आयोजन किया गया. उसके पश्चात केक काटकर नया साल का जश्न धूमधाम से मनाया. इस बीच लोगों ने अपने से 37 साल बिछड़ने का अनुभव भी बारी-बारी से बताया. मिलन समारोह में सब्यसाची गोण, तारकनाथ दे, कपिल देव राय, राजेश सिंह, कार्तिक मंडल, निर्मल चौधरी, सुनील पंडित, मनोरंजन सिंह, सचिन रवानी, दिलीप यादव, राजकिशोर मंडल, बालो मंडल, विधान चोरसिया, महेश्वर उपाध्याय उदयकांत झा, सुकुमार सिंह, सुधीर मंडल, दीपक सिंह, शिव शंकर सिंह, सुशील कुमार चौधरी, संदीप चटराज, उज्ज्वल राय, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप दास, जनाल अंसारी राजेंद्र मंडल, वीरेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोगों मौजूद थे. हाइलार्ट्स : रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों ने किया सामूहिक वन भोज का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >