कोलियरी में कैजुअल मजदूरों को हर हाल में मिले रोजगार : पूर्व स्पीकर

चितरा कोलियरी में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता का हुआ स्वागत

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र अंतर्गत गिरजा कोल डंप में कार्यरत कैजुअल श्रमिकों के आग्रह पर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता गिरजा कोल डंप पहुंचे. जहां कैजुअल मजदूरों, कोयला व्यवसायियों, ट्रक मालिकों व चितरा कोलियरी से जुड़े छोटे-बड़े दुकानदारों में हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व स्पीकर का आभार प्रकट किया. विदित हो कि पिछले दिनों चितरा कोलियरी में कोयला उत्पादन नहीं के बराबर होने से श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. जिसे पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने गंभीरता से लिया था और एसपी माइंस कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया था. इसके बाद कोयला उत्पादन तेजी से हो रहा है और कैजुअल मजदूरों को रोजगार मिलने लगा है. इसके लिए सभी ने पूर्व स्पीकर को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया. इस संबंध में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि वर्षों से चितरा कोलियरी के आसपास गांव कैजुअल मजदूरों को रोजगार मिल रहा है. अगर उन्हें रोजी रोजगार मिलेगा तो हम चुप रहने वाले नहीं हैं. मौके पर यूनियन प्रतिनिधि राजेश राय, श्याम तिवारी के अलावा जगन्नाथ यादव, पिंटू पाल, काजल अड्डी, प्रकाश यादव, बलराम ठाकुर, युगल राय, मदन सिंह, रवि सिंह, मुन्ना मिश्रा, जुगनू यादव, भागीरथ यादव, भोला सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >