चितरा में 18 से 27 फरवरी तक होगा शतचंडी महायज्ञ

शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों का पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, चितरा; सारठ विधानसभा क्षेत्र के तेली पडुवा गांव में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जाेरों पर चल रही है. इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने यज्ञ समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ बैठककर अब तक की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान कथा पंडाल, हवन कुंड, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, प्रवचन, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. वहीं, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि शतचंडी महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने इसे सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक जागरण का महापर्व बताते हुए ग्रामीणों की पहल की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. वहीं, यज्ञ समिति के सदस्य व ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. मौके पर बड़ी संख्या में यज्ञ समिति के सदस्य थे. हाइलार्ट्स : शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों का पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने किया निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >