Deoghar News : सरकारी अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, दो किशोर समेत पांच पकड़ाये

फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करते तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो किशोर को भी निरुद्ध किया गया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी की. इस दौरान फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करते तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया तथा कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं दोनों किशोरों को जेजे बोर्ड में पेश कराया गया. बोर्ड के निर्देश पर उन दोनों को बाल सुधार गृह दुमका पहुंचाया गया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में सारवां थाना क्षेत्र के टुहियो गांव निवासी रंजन यादव, करौं थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी विकास दास व मोहनपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी प्रदीप राय शामिल हैं. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम द्वारा पांच मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड जब्त किया गया. जांच में इनलोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. इसके अलावा फर्जी बैंक व कस्टमर अधिकारी बनकर भी ग्राहकों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा सहित एसआइ घनश्याम गंझू व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स -पांच मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड जब्त, जब्त नंबरों के खिलाफ मिले ऑनलाइन शिकायत -सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >