मधुपुर में दो लाख की रंगदारी के लिए पेट्रोल पंप पर फायरिंग

मधुपुर थाना क्षेत्र के सपहा ओझा मोड़ स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर रंगदारी को लेकर दो युवकों ने फायरिंग की है. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पंप पर कार्यरत कर्मी मीना बाजार निवासी दीपक रजक ने दो युवकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मधुपुर के सपहा स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप का मामला

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, मौके से खोखा बरामद

मामले में दो लोगों को किया गया नामजद

प्रतिनिधि, मधुपुर

थाना क्षेत्र के सपहा ओझा मोड़ स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर रंगदारी को लेकर दो युवकों ने फायरिंग की है. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पंप पर कार्यरत कर्मी मीना बाजार निवासी दीपक रजक ने दो युवकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में थाना क्षेत्र के हरलाटांड़ निवासी विकास कुमार पांडेय उर्फ मीकू पांडेय पिता ध्रुव पांडेय व पटवाबाद नैयाडीह निवासी साकिब अंसारी को नामजद किया गया है. दीपक ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े करीब 3.20 बजे दो युवक आये और कहा कि पंप मालिक को बुलाओ और दो लाख रुपये रंगदारी देने को कहो. रुपये नहीं दिया, तो गोली खाने के लिए तैयार रहने के लिए बोल देना. उक्त बात कहते हुए पंप मशीन के सामने पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी. वहां से खोखा भी बरामद किया गया है. घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल है. इधर सूचना पर इंस्पेक्टर इंचार्ज राकेश कुमार रवि व एसआइ रुपेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में छापेमारी भी की. दोनों आरोपी फरार बताये जाते हैं. पुलिस ने खोखा के साथ सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pramod kumar

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >