Deoghar news : केबल पैनल में आग लगने से सिंग्नल में आयी खराबी, विलंब से चलीं ट्रेनें

जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच लाहावन हॉल्ट के समीप शुक्रवार की दोपहर को अचानक केबल पैनल में आग लग गयी, जिसके कारण घटना वाली जगह पर सिंग्नल में खराबी आ गयी. वहीं इसके कारण कई ट्रेनों लेट से चलीं

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच लाहावन हॉल्ट के समीप शुक्रवार की दोपहर को अचानक केबल पैनल में आग लग गयी. इस कारण उक्त स्थान के सिंग्नल में खराबी आ गयी. इससे अप व डाउन लाइन में ट्रेनों के परिचालन पर आंशिक रूप से असर पड़ा. इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे डाउन लाइन के 63510 झाझा-वर्धमान पैसेंजर डेढ़ घंटे,13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट, 22644 पटना-एरनाकुलम एक्सप्रेस आधा घंटा व अप की 12303 पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस 2 घंटे, 12327 उपासना एक्सप्रेस एक घंटे, 12235 हमसफर एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से चली. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार लाहावन हॉल्ट के समीप पोल संख्या 337/29-338/1 के बीच में लगे केबल पैनल में दोपहर 12:17 में अचानक आग लग गयी थी. घटना की जानकारी स्टेशन के पदाधिकारी को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया. आग के कारण सिग्नल खराब हो गया. इसके बाद रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन कागजी प्रक्रिया के माध्यम से कराया. इसके बाद सिग्लन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत कर ठीक किया. ट्रेनों के लेट परिचालन से रेल यात्री को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >