रोहिणी में मारपीट व छिनतई, प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी में मारपीट व छिनतई की घटना हुई है. इस संबंध में पीड़ित रोहिणी पांडेय टोला निवासी लक्ष्मीकांत पांडे ने रोहिणी निवासी गौतम पांडे उर्फ लालु पांडे, गोरु पांडे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रतिनिधि, जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी में मारपीट व छिनतई की घटना हुई है. इस संबंध में पीड़ित रोहिणी पांडेय टोला निवासी लक्ष्मीकांत पांडे ने रोहिणी निवासी गौतम पांडे उर्फ लालु पांडे, गोरु पांडे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह चाय दुकान चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, जो गुरुवार की शाम को अपनी दुकान पर था. इसी क्रम में उक्त दोनों आरोपी मिलकर आये और गाली-गलौज करने लगा. इसका विरोध पीड़ित द्वारा कि��ा गया, तो दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद उसके गले से चांदी की चेन व दुकान से पांच हजार रुपये छीन लिया. हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंच कर उसे बचाया. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >