साइबर ठग की तलाश में केरल पुलिस पहुंची मधुपुर

केरल साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी

मधुपुर. केरल के त्रिशुर सिटी की साइबर थाना की एक पुलिस टीम शुक्रवार को साइबर अपराधी की तलाश में मधुपुर पहुंची. बताया जाता है कि केरल पुलिस की सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार सदस्यीय मधुपुर पहुंची है. यहां अनुमंडल के मारगोमुंडा समेत कई इलाकों में साइबर ठग की तलाश कर रही है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर साइबर अपराधी का तलाश रही है. पुलिस इस मामले में गोपनीयता बरत रही है. बताया जाता है कि साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई करेगी. पुलिस ने बताया केरल त्रिशुर साइबर थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों से ठगी की गयी है. ठगी होने के बाद पीड़ित द्वारा केरल साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र के गांव का ठगों की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी के आधार पर केरल पुलिस साइबर ठग की तलाश में मधुपुर पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >