Deoghar News : विवाहित के मौत मामले में ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में बुधवार की रात को 21 वर्षीय विवाहिता के मौत मामले में थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में बुधवार की रात को 21 वर्षीय विवाहिता के मौत मामले में थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में विवाहिता गुंजा देवी के दादा गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी बसंत पांडे ने थाना में आवेदन देकर मृतका के ससुर कोयरीडीह निवासी परमानंद पांडे, सास पूनम देवी, गोतनी विलो देवी, पति भास्कर पांडे को आरोपी बनाया है. मामले में कहा है कि उसकी पोती की शादी 14 जुलाई 2024 को भास्कर पांडे के साथ हुई थी. शादी के तीन माह तक ससुराल वालों द्वारा काफी अच्छे से रखा गया. इसके बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी. इसका विरोध उसकी पोती द्वारा किया जाता था, तो उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था. कई बार परिवारिक बैठक कर समझौता हुआ था. इस क्रम में 11 फरवरी को ससुराल वालों ने मारपीट की थी. इसके बाद स्थानीय मुखिया व पंचों द्वारा पंचायती की गयी. 27 अप्रैल को पीड़ित ने अपनी पोती से मिलने उसके घर गया, तो उसे मिलने नहीं दिया और दहेज की मांग की जाने लगी. वहीं बुधवार की शाम को शादी का निमंत्रण देने पहुंचा, तो देखा कि गुंजा देवी अपने कमरे में पंखा से लटकी हुई है. आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने षड्यंत्र के तहत उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर लटका दिया है. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >