करौं में धूमधाम से मनायी गयी ईद-उल-फितर

मधुपुर : करौं प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्योहार

करौं. प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह नहा धोकर नये- नये कपड़े पहनकर लोग मस्जिद पहुंचे और ईद की नमाज अदा की. प्रखंड क्षेत्र के टेकरा, जरलाही, नागादेरी, डूमरतर, विरनगड़िया, बुढ़ियाबाद, तुलसीटांड, मंजियाना, गंजोबारी व पाथरोल आदि गांव में लोगों ने मस्जिद में जाकर नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इस अवसर पर करौं थाना की पुलिस गश्ती करते रहे. सुबह से ही थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती पुलिस वालों के साथ विभिन्न जगहों पर भ्रमण करते देखे गये. मौके पर सोयब, आरिफ अंसारी, साजिद अंसारी, मंजूर अंसारी, मो अताउल, सिराजुद्दीन, मो अरमान, बहारुद्दीन, मुख्तार, खलील अंसारी, अल्ताफ अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, हाफिज साबिर, राजा अरशद समेत बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >