लहरजोरी के श्रमिक की बंगाल में हुई मौत

पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणेश्वरी पुलिस फाड़ी के तहत चंद्रिमा हार्डकोक कारखाने में

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के लहरजोरी गांव निवासी 36 वर्षीय रूपलाल सिंह की पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणेश्वरी पुलिस फाड़ी के तहत चंद्रिमा हार्डकोक कारखाने में मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रूपलाल सिंह चार दिन पूर्व घर से काम करने के लिए बंगाल का उक्त कारखाना गया था. जहां काम करने के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर परिजन उक्त कारखाना पहुंचे और शव की मांग करने लगे. काफी मशक्कत के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया. बताया जाता है कि रूपलाल सिंह दो वर्षों से बंगाल में जाकर मजदूरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे, लेकिन बंगाल के कारखाने में रहस्यमय ढंग से मौत हो जाने के कारण परिजन समेत आसपास गांव में मातम छा गया. शव गांव पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे. मृतक अपने पीछे माता पिता पत्नी के अलावा चार लड़कियां छोड़़ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >