Deoghar news :सदर अस्पताल में विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा शुरू

सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी ने बुधवार काे विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा आम लोगों के लिए शुरू करायी और ओपीडी का उद्घाटन किया.

संवाददाता, देवघर . सदर अस्पाताल में मरीजों को बुधवार से विशेषज्ञ/अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलने लगी है. बुधवार काे विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी ने किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ और अति विशेषज्ञ चिकित्सकों को आयुष्मान भारत ,मुख्यमंत्री मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयी राशि का भुगतान कर मरीजों को सुविधा दिलाना था. इसे लेकर सिविल सर्जन ने जिले में पांच विशेषज्ञ व अति विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन कर सप्ताह में एक दिन सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा लेने शुरू कर दी है. इसमें हर सोमवार को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अभिनव कुमार, मंगलवार को कार्डियोलॉजी डॉ बिपिन सिन्हा, बुधवार को न्यूरोलॉजी डॉ शिवांगी, गुरुवार को यूरोलॉजी डॉ मृगांक कुमार सिंह, ओर शनिवार को न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सेवा देंगे. वहीं उद्घाटन के दिन न्यूरोलॉजी की डॉ शिवांगी ने ओपीडी सेवा दी. उन्होंने बताया संताल परगना में सबसे पहले देवघर में इसकी शुरुआत की गयी है. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, आयुष्मान भारत योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, डॉ पीएन दर्वे, डॉ अम्बरीश ठाकुर, चितरंजन विश्वकर्मा, तरुण तिवारी, विजय प्रसाद समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >