बीआरसी में 134 छात्र-छात्राओं की हुई नेत्र जांच

प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर करौं में नेत्र जांच शिविर आयोजित

करौं. प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नेत्र चिकित्सक डाॅ राजकुमार ने 134 स्कूलों के छात्र-छात्राओं का नेत्र जांच किया. इस दौरान दृष्टि बाधित, पूर्ण दृष्टि बाधित, बच्चों का आंख, नाक, कान आदि की जांच की गयी. वहीं, चिकित्सक ने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक स्कूलों के छात्रों की नेत्र जांच की जा रही है. कहा कि निकट भविष्य में आयोजित होने वाले इस प्रकार के शिविर में अपने बच्चों को जरूर लाने का प्रयास करें. ताकि उनका समय पर इलाज हो सके और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. कहा कि राज्य कार्यालय नेतृत्व साइट सेवर्स इंडिया के द्वारा शिविर आयोजित किया जा रहा है. ऐसे शिविर का अभिभावक लाभ उठाये. मौके पर मोती रवानी, आनंद कुमार, गुलाम, इरशाद आलम, राहुल कुमार दास, पंकज स्वर्णकार, राजदीप झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >