Deoghar news : किसानों के भुगतान में हो रही देरी पर प्रबंध निदेशक ने जतायी चिंता, मांगी रिपोर्ट

राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक ने पैक्स में धान देने वाले किसानों को समय से राशि का भुगतान नहीं होने पर चिंता जतायी है. उन्होंने मामले में विभिन्न स्तर से जांच कर रिपोर्ट मांगी है.

संवाददाता, देवघर. किसानों के पैक्सों में धान देने के बाद सबको समय से धान के एवज में भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने सभी जिला प्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है, जिसमें जिक्र करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में धान खरीद हेतु किसानों को भुगतान करने के लिए राशि की स्वीकृति देने के बाद सभी जिले को आवंटन उपलब्ध कराया जा रहा है. किसानों से क्रय किये धान का भुगतान उनको समय से करना अपेक्षित है. लेकिन उपार्जन पोर्टल अपडेट होने के बाद देखा जा रहा है कि किसानों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो कि गंभीर बात है. उपार्जन पोर्टल व बैंक एकाउंट के स्टेटमेंट में भुगतान की राशि में काफी अंतर पाया गया है. ऐसी संभावना हो सकती है कि पीएफएमएस पेमेंट एडवांस जेनरेट होने के बाद बैंक को समय से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा होगा या फिर बैंक की ओर से किसानों के खाते में समय पर क्रेडिट नहीं किया जा रहा है. सारी बिंदुओं का ख्याल रखते हुए अपने स्तर से जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >