तीन स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा गया स्पष्टीकरण

श्रावणी मेला स्वास्थ्य शिविर में लगाये गये एमपीडब्ल्यू के कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर दो एमपीडब्ल्यू से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

संवाददाता, देवघर :

श्रावणी मेला स्वास्थ्य शिविर में लगाये गये एमपीडब्ल्यू के कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर दो एमपीडब्ल्यू से स्पष्टीकरण पूछा गया है. इस दौरान मेला प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि बरमसिया स्वास्थ्य शिविर के एमपीडब्ल्यू अर्जुन राणा को निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर सोते हुए पाया गया था. वहीं आध्यात्मिक भवन स्वास्थ्य शिविर से किसी अंजान कांवरिया ने कंट्रोल रूम को फोन कर शिकायत की कि अपने कार्य अवधि के दौरान कांवरियों की ओर से अनुरोध करने के बाद भी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं कराया जा रही है. इसे लेकर शिविर के एमपीडब्ल्यू लखन सिंहा मुडा से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है. वहीं डीडीसी कार्यालय सभागार में अनुपस्थित रहे डीडीएम मुकेश कुमार सिंह से सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने स्पष्टीकरण पूछा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >