निकाय चुनाव : अध्यक्ष के लिए दो व पार्षद के लिए 18 ने कटायी एनआर रसीद

मधुपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

मधुपुर. नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नजीर रसीद कटायी. वहीं, वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर 23 तक विभिन्न वार्ड के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने अपना नजीर रसीद कटायी. नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दीपमाला चौरसिया व अनु कुमारी ने नाजीर रसीद कटायी. जबकि वार्ड पार्षद के लिए वार्ड नंबर एक से शून्य, वार्ड दो से शून्य, वार्ड तीन से एक, वार्ड 4 से एक, वार्ड नंबर 5 से एक, वार्ड नंबर 6 से 2, वार्ड नंबर 7 से शून्य, वार्ड नंबर 8 से शून्य, वार्ड नंबर 9 से एक, वार्ड नंबर 10 से एक, वार्ड नंबर 11 से तीन, वार्ड नंबर 12 से शून्य, वार्ड नंबर 13 से एक, वार्ड नंबर 14 से एक, वार्ड नंबर 15 से शून्य, वार्ड नंबर 16 से शून्य, वार्ड नंबर 17 से एक, वार्ड नंबर 18 से एक, वार्ड नंबर 19 से दो, वार्ड नंबर 20 से शून्य, वार्ड नंबर 21 से एक, वार्ड नंबर 22 से शून्य व वार्ड नंबर 23 से एक उम्मीदवारों ने नजीर रसीद कटायी है. एनआर कटाने के साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के दावेदारों के द्वारा नामांकन प्रपत्र को पूरी तरह तैयार करने के लिए अपने दस्तावेजों को तैयार करने में जुटे हुए है. बताया जाता है कि नया बैंक खाता खुलवाने, नगर परिषद से होल्डिंग टैक्स को लेकर एनओसी लेना, मतदाता सूची के साथ प्रस्तावकों को तैयार करने में लगे हुए है. इधर नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराने को लेकर अनुमंडल कार्यालय में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है. कार्यालय परिसर के बाहर बैरिकेडिंग किया गया है. साथ ही दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी समेत जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बताते चले कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमर प्रसाद अपने प्रकोष्ठ में अभ्यर्थियों का नामांकन लेंगे. वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 12 तक का नामांकन पत्र कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय अपने प्रकोष्ठ में लेंगे. वहीं, वार्ड नंबर 13 से लेकर वार्ड नंबर 23 तक के अभ्यर्थियों का नामांकन यामुन रविदास अंचल अधिकारी अपने प्रकोष्ठ में नामांकन प्राप्त करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >