राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का किया गया मंचन

चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजन

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में रामायण प्रचारक मंडली विंध्याचल की ओर से आयोजित राम लीला में सोमवार की रात्रि राम-सुग्रीव मित्रता व बाली वध प्रसंग का प्रभावशाली ढंग से मंचन किया गया. जिससे दर्शकों ने पसंद किया. श्रीराम भेंट सुग्रीव मित्रता और बाली वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया. श्रीराम और सुग्रीव की मिलन व मित्रता का दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा, जिसमें सुग्रीव की व्यथा और श्रीराम की सहानुभूति को दर्शाया गया. इसके पश्चात बाली वध प्रसंग में कलाकारों ने धर्म, नीति और न्याय का जीवंत चित्रण किया. वहीं, दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की. मौके पर रामायण प्रचारक मंडली के अध्यक्ष पंडित सोनू पांडेय, उपाध्यक्ष पंडित महेंद्र पांडेय व अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >