मदर्स इंटरनेशनल में 12 वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

मधुपुर के कुंडु बंगला रोड के स्कूल में आयोजन

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में समारोह आयोजित कर 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को फेयरवेल किया गया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर निदेशक मनोज कुमार कलबलिया ने कहा कि कक्षा 12 वीं के विद्यार्थी से स्कूल की पहचान होती है. वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ यहां से निकलकर विद्यार्थी जीवन की नयी शुरुआत करने जा रहे हैं. छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को हासिल कर विद्यालय, माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें. विद्यालय की ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों का होना जरूरी है. कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और आत्मविश्वास बनाएं रखना ही सफलता की कुंजी है. सभी विद्यार्थियों के सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी अनुभव साझा किया और गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >