आंगनबाड़ी केंद्र पर मनायी गयी आंबेडकर जयंती

मधुपुर के सुग्गापहाड़ी नैयाडीह सेंटर पर आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी नैयाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती गांव ट्रस्ट के तत्वावधान में मनायी गयी. इस अवसर ग्रामीण महिला, पुरुष व बच्चों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में गांव ट्रस्ट के सचिव रिबिका मुर्मू, अध्यक्ष ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष अशोक महतो, सदस्य नदीम, बबलू टुडू व आंगनबाड़ी सेविका लूसीना बास्की ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर अपने विचार रखते हुए ग्रामीणों को शिक्षा, समानता और जागरूकता का संदेश दिया. सभी वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा और समानता के महत्व पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >