मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की चरपा पंचायत के समला बहियार गांव में स्थित सामुदायिक भवन को प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया. यह कार्रवाई सीओ यामुन रविदास के नेतृत्व में की गयी. दरअसल, कमरुद्दीन मोहम्मद सहित ग्रामीणों ने इस सरकारी भवन को खाली कराने के लिए मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार को आवेदन दिया था. आवेदन मिलने के बाद एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच करायी, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर उन्होंने बिना किसी देरी के भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी किया. इस अवसर पर सीओ यामुन रविदास ने कहा कि सामुदायिक भवन जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा गलत है. एसडीओ के आदेश के बाद दंडाधिकारी निरंजन रजक की देखरेख में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से भवन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया.
दंडाधिकारी की मौजूदगी में सामुदायिक भवन को कराया अतिक्रमण मुक्त
मधुपुर: समला बहियार में सामुदायिक भवन से हटाया गया अतिक्रमण
