Deoghar news : बाबा मंदिर परिसर से हटाया गया अतिक्रमण, नियम तोड़ने पर जुर्माने की दी हिदायत

महाशिवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने परिसर को श्रद्धालुओं को सुलभ बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. इस क्रम में एसडीओ की अगुवाई में करीब 40 दुकान हटाये गये

संवाददाता, देवघर . बाबा मंदिर परिसर में लगे जहां तहां दुकानों से होने वाल अतिक्रमण के कारण भक्तों को काफी परेशानी होती थी, एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. मंदिर प्रशासन से जुड़े पदाधिकारी व कर्मियों को भी उस समय बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता था, जब कोई वीआइपी मंदिर पहुंचते थे. फिलपाया के निकट लगे दुकानों के कारण वीआइपी के प्रवेश कराने के समय कई बार अफरा तफरी मच जाती थी, इस कारण कई बार श्रद्धालुओं को चोट भी लगी हैं. श्रद्धालुओं को हो रही समस्या और छोटी घटना को देखते हुए पंडा धर्मरक्षिणी की बैठक में भी परिसर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए डीसी से परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गयी. डीसी सह मंदिर प्रशासक विशाल सागर के निर्देश पर शुक्रवार को बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम की अगुवाई में नगर निगम के सहयोग से मंदिर परिसर में अवैध तरीके से लगी करीब 40 दुकानों को हटा दिया गया. कई लोग मंदिर में दुकान के रजिस्टर्ड होने का दावा करते दिखे, लेकिन मंदिर प्रशासन ने किसी की नहीं मानी और रजिस्टर्ड दुकानदारों को वैध पेपर लेकर आने के लिए कहा, जिसके बाद ही जगह मिलने की बात कही. वहीं बाकी को दोबारा मंदिर में अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी. मौके पर बाबा मंदिर सहायक प्रभारी संतोष कुमार, नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा बाबा मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त के अलावा पुलिस अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे. ॰ पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने भी अतिक्रमण पर जतायी थी चिंता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >