जल सहिया संघ की अध्यक्ष बनी चांदनी देवी

सारवां में जल सहिया संघ का चुनाव संपन्न

सारवां. प्रखंड परिसर में झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के प्रखंड इकाई के गठन के लिए शनिवार को जिला संरक्षक कमल वर्मा की देखरेख में प्रखंडस्तरीय जल सहिया की बैठक हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड जल सहिया कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ. वहीं, संघ की जिलाध्यक्ष प्रेमलता देवी ने बताया कि बैठक में आपसी समन्वय के साथ सर्वसम्मति से चांदनी देवी को अध्यक्ष चुना गया. जबकि सविता देवी उपाध्यक्ष, माला देवी कोषाध्यक्ष, मनोरमा देवी मंत्री, गीता देवी उपमंत्री और सुनील कुमार चौधरी प्रखंड संघ संरक्षक चुने गये. वहीं, जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल सहिया की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड संघ की ओर से समय-समय पर बैठक कर उसके निदान के लिए प्रस्ताव लिए जायेंगे, जिसे जिला संघ प्रदेश संघ को इनलोगों की समस्याओं से अवगत करायेंगे. साथ ही उसका निदान किया जायेगा. मौके पर सावित्री देवी, कविता देवी, रविता देवी,अनीता देवी, संगीता देवी, मोहिनी देवी, बसंती देवी, मनोरमा देवी, चांदमणि देवी, राधा देवी, रामनी देवी, अनीता देवी, किरण देव्या, संजू देवी, गीता देवी, महारानी देवी, सोनम देवी, रीना देवी, सविता देवी, सरिता देवी, सुमन मिश्रा आदि अन्य ने चुनाव में भाग लिया. ———- सारवां में जल सहिया संघ का चुनाव संपन्न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >